insamachar

आज की ताजा खबर

Election Commission
चुनाव भारत

निर्वाचन आयोग ने चार राज्यों और दो केंद्र शासित प्रदेशों में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्त पुनरीक्षण की घोषणा की

निर्वाचन आयोग ने अरुणाचल प्रदेश, चंडीगढ़, दादरा और नगर हवेली तथा दमन और दीव, मिजोरम, ओडिशा और सिक्किम में मतदाता सूचियों के विशेष संक्षिप्‍त पुनरीक्षण की घोषणा की है। इसके लिए पहली जनवरी 2027 को अर्हता तिथि निर्धारित किया गया है।

आयोग के अनुसार, मतदान केंद्रों के युक्तिकरण और पुनर्व्यवस्था का कार्य इस महीने की 20 तारीख तक पूरा कर लिया जाएगा। एकीकृत प्रारूप मतदाता सूची 30 नवंबर को प्रकाशित की जाएगी। दावे और आपत्तियां 30 नवंबर से 30 दिसंबर तक दर्ज कराई जा सकेंगी। दावों और आपत्तियों का निपटारा 18 जनवरी तक पूरा किया जाएगा। अंतिम मतदाता सूची 21 जनवरी 2027 को प्रकाशित होगी।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *