insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत ने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए पचास करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की

भारत ने गुयाना में सड़क, स्वास्थ्य और रक्षा परियोजनाओं के लिए 50 करोड़ डॉलर की ऋण सुविधा देने की घोषणा की है। विदेश मंत्री डॉ. एस. जयशंकर ने एंटीगुआ और बारबुडा में गुयाना के राष्ट्रपति मोहम्मद इरफान अली से मुलाकात के दौरान यह घोषणा की। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, ऊर्जा, कृषि, बुनियादी ढांचे के विकास, डिजिटल प्रौद्योगिकी और क्षमता निर्माण सहित आपसी हित के विभिन्न क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने पर चर्चा की।

विदेश मंत्रालय ने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि भारत ने गुयाना में पहले ही कई विकास परियोजनाएं पूरी की हैं। नई ऋण सुविधा से दोनों देशों के बीच विकास साझेदारी और मजबूत होगी। इस दौरान दोनों देशों ने तीन समझौतों पर भी हस्ताक्षर किए। इनमें सूक्ष्म और लघु उद्यमों की विनिर्माण परियोजनाओं की आपूर्ति और स्थापना तथा त्वरित प्रभाव वाली परियोजनाओं के कार्यान्वयन के लिए अनुदान सहायता से जुड़े समझौते शामिल हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *