प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने धनतेरस के अवसर पर देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं दीं।
प्रधानमंत्री ने प्रार्थना की कि भगवान धन्वंतरि का आशीर्वाद सभी के जीवन को सुख, शांति और अच्छे स्वास्थ्य से रोशन करे। उन्होंने यह भी कामना की कि हर परिवार में सदैव खुशियां और उत्साह बना रहे।
प्रधानमंत्री मोदी ने आरोग्य के देवता भगवान धन्वंतरि से प्रार्थना की और सभी के कल्याण के लिए आशीर्वाद मांगा।





