insamachar

आज की ताजा खबर

President and the Prime Minister extended Diwali greetings to the nation
भारत मुख्य समाचार

राष्ट्रपति और प्रधानमंत्री ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी

रोशनी का त्योहार दीपावली देश-विदेश में धूमधाम और श्रद्धा के साथ मनाया जा रहा है। प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने देशवासियों को दिवाली की शुभकामनाएं दी हैं। उन्होंने सोशल मीडिया पोस्ट में कहा कि दीपावली का त्योहार अंधकार पर जीत का संकल्प दिखाता है। उन्होंने सभी के जीवन में सुख, शांति और समृद्धि की कामना की। प्रधानमंत्री पहले की तरह, इस बार भी सशस्त्र बलों के जवानों के साथ दिवाली मनाएंगे। वहीं, राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मु ने भी देश और विदेश में रह रहे भारतीयों को दिवाली की बधाई दी है। उन्होंने कहा कि यह त्योहार बुराई पर अच्छाई की जीत का प्रतीक है। राष्ट्रपति ने लोगों से पर्यावरण की रक्षा करने, आपसी भाईचारा बढ़ाने और विकसित भारत के निर्माण में योगदान देने की अपील की। उन्होंने सभी देशवासियों के अच्छे स्वास्थ्य, सुख और समृद्धि की कामना भी की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *