insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया

अमरीका ने ईरान को हथियारों की सप्लाई रोकने के लिए एक नए टास्क फोर्स का गठन किया है। इसका नाम ‘टास्क फोर्स आयरन गेट’ रखा गया है। अमरीकी सेंट्रल कमांड के अनुसार, इस टास्क फोर्स में करीब 20 सैन्य और नागरिक कर्मचारी होंगे। इसका मुख्यालय फ्लोरिडा के टाम्पा में होगा। यह टीम ईरान की सीमाओं और कैस्पियन सागर के रास्ते हथियारों, सैन्य तकनीक और प्रतिबंधित सामान की आवाजाही रोकने के लिए काम करेगी। अमरीकी सेना ने यह भी दावा किया है कि उसकी समुद्री नाकेबंदी के कारण ईरान 25 अरब डॉलर से ज्यादा का कच्चा तेल निर्यात नहीं कर पाया है। वहीं, ईरान के अर्धसैनिक सैन्य बल इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स ने अपने देश में हथियार बनाने और सैन्य तकनीक को आगे बढ़ाने की क्षमता पर जोर दिया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *