insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

भारत और लेबनान व्यापार, निवेश तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग बढ़ाने पर सहमत

भारत और लेबनान ने द्विपक्षीय संबंधों के सभी पहलुओं की समीक्षा की है और राजनीतिक-सुरक्षा, आर्थिक तथा सामाजिक-सांस्कृतिक क्षेत्रों में सहयोग बढ़ाने के उपायों पर चर्चा की है। दोनों देशों के बीच विदेश कार्यालयों की पहली परामर्श बैठक आज नई दिल्ली में हुई।

बैठक की सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (सीपीवी और ओआईए) श्रीप्रिया रंगनाथन और लेबनान के विदेश और प्रवासी मंत्रालय के महासचिव अब्देल सत्तार ईसा ने की।

दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश, डिजिटल सार्वजनिक बुनियादी ढांचे तथा औषधि क्षेत्र में सहयोग को प्राथमिकता देने पर सहमति जताई। इसके अलावा, आपसी हित के क्षेत्रीय और अंतरराष्ट्रीय मुद्दों पर भी चर्चा हुई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *