insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

ईरान के साथ वार्ता में प्रगति होने से वहां सैन्य हमले टाले जा सकते हैं- डॉनल्ड ट्रंप

अमरीका के राष्ट्रपति डॉनल्‍ड ट्रंप ने कहा है कि बातचीत के मद्देनजर ईरान पर फिर से सैन्य कार्रवाई की संभावना बहुत कम है। ट्रंप ने एक साक्षात्कार में कहा कि अमरीका ईरान के परमाणु कार्यक्रम और होर्मुज जलडमरूमध्य को फिर से खोलने के मुद्दे पर एक बेहतर विकल्‍प खोजना चाहती है। बेहतर समझौता न होने की स्थिति में आगे सैन्य कार्रवाई की संभावना से इनकार नहीं किया जा सकता है।

इस बीच, ईरान की सेना ने दावा किया है कि होर्मुज जलडमरूमध्य के पूर्व में समुद्री बारूदी सुरंग से टकराने के बाद एक तेल टैंकर में आग लग गई। तेहरान ने चेतावनी दी है कि सभी खतरे दूर होने तक यह महत्वपूर्ण समुद्री मार्ग बंद रहेगा।

दूसरी ओर, अमरीकी सेंट्रल कमांड ने कहा है कि उसकी सेना ने ओमान की खाड़ी में एक वाणिज्यिक जहाज को रोक लिया है। आरोप है कि यह जहाज ईरान के खिलाफ लगाए गए अमरीकी नौसैनिक प्रतिबंधों का उल्लंघन कर रहा था।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *