गृह मंत्री अमित शाह ने गुजरात में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया
गृह और सहकारिता मंत्री अमित शाह ने आज गुजरात में कई बुनियादी ढांचा परियोजनाओं का उद्घाटन और शिलान्यास किया। उन्होंने अपने गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में एक हजार करोड़ रुपये से अधिक की लागत वाली 30 विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अमित शाह ने अपने पुराने दिनों को याद किया। उन्होंने कहा कि बहुत कम लोगों को पता होगा कि एक सामाजिक कार्यकर्ता के रूप में उनके जीवन की शुरुआत रामापीर पहाड़ी से हुई थी।
अमित शाह ने कहा कि प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में केंद्र सरकार और मुख्यमंत्री भूपेंद्र पटेल के नेतृत्व में राज्य सरकार गुजरात में विकास के व्यापक कार्य कर रही हैं। उन्होंने बताया कि पिछले सात वर्षों में गांधीनगर लोकसभा क्षेत्र में 25 हजार करोड़ रुपये के विकास कार्य पूरे किए गए हैं। आने वाले दिनों में इस लोकसभा क्षेत्र को हरित और विकसित बनाने का लक्ष्य है। उन्होंनें कहा कि गुजरात को 31 दिसंबर 2028 से पहले पूरी तरह नशामुक्त बनाया जाएगा। उन्होंने कहा कि लोगों के घरों में पानी न भरे, इसकी आज शुरूआत हो गई।
आज भोपाल के घूमा में वर्षा जल निकासी के लिए पंप हाउस का निर्माण भी किया गया है। पिछले चार महीनों में एक ही दिन में 21 इंच बारिश हुई थी। उस समय मैंने कहा था कि अगली बार चुनाव में आने से पहले यदि 25 इंच बारिश भी होती है, तो मैं ऐसी व्यवस्था करूंगा कि पानी लोगों के घरों में न भरे। आज उसी प्रयास की शुरुआत हो गई है।





