insamachar

आज की ताजा खबर

India and the European Union reviewed the progress made in their mutual partnership and its implementation.
भारत

भारत-यूरोपीय संघ ने आपसी साझेदारी और कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की

भारत और यूरोपीय संघ ने आज अपनी साझेदारी के सभी पहलुओं और संयुक्त व्यापक रणनीतिक एजेंडा के कार्यान्वयन में हुई प्रगति की समीक्षा की। भारत-यूरोपीय संघ रणनीतिक साझेदारी की सातवीं समीक्षा बैठक आज नई दिल्ली में आयोजित की गई। इसकी सह-अध्यक्षता विदेश मंत्रालय में सचिव (पश्चिम) सिबी जॉर्ज और यूरोपीय संघ के भू-आर्थिक और अंतर-संस्थागत मामलों के उप महासचिव मैट्टी मासीकस ने की। दोनों पक्षों ने भारत-यूरोपीय संघ संबंधों में आई सकारात्मक प्रगति का स्वागत किया।

विदेश मंत्रालय ने कहा कि दोनों पक्षों ने व्यापार और निवेश सहयोग को बढ़ावा देने की दिशा में किए गए प्रयासों की समीक्षा की, जिसमें भारत-यूरोपीय संघ मुक्त व्यापार समझौते पर समय पर हस्ताक्षर और उसका कार्यान्वयन भी शामिल है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि चर्चा में आपूर्ति श्रृंखलाओं को मजबूत करने और आर्थिक सुरक्षा पर भी बात हुई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *