insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत शुरू करेंगे

यूक्रेन संघर्ष को समाप्त करने के लिए अमरीका, यूक्रेन और रूस आज अबूधाबी में बातचीत शुरू करेंगे। अमरीकी प्रतिनिधिमंडल का नेतृत्व कर रहे अमरीका के विशेष दूत जेरेड कुशनर और स्टीव विटकॉफ ने बताया कि वार्ता का उद्देश्य रूस और यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष को समाप्त करने और सुरक्षा स्थितियों को स्‍पष्‍ट रूप से बताना है ताकि यह सुनिश्चित किया जा सके कि युद्धविराम होने के बाद संघर्ष दोबारा न भड़के। बैठक में क्षेत्रीय सीमाओं से हटकर यूरोप तक सुरक्षा के व्यापक ढांचे पर चर्चा की जाएगी।

अमरीका की मध्यस्थता में दो दिन की यह बैठक इस वर्ष फरवरी में वार्ता स्थगित होने के बाद पहली औपचारिक त्रिपक्षीय बैठक है। रूस के राष्ट्रपति व्लादिमीर पुतिन की मांग हैं कि यूक्रेन अपने कब्जे वाले चार क्षेत्रों को छोडे़, अपनी सैन्य शक्ति में कमी करे और नाटो में शामिल होने के प्रयास बंद करे। दूसरी ओर यूक्रेन के राष्ट्रपति वोलोदिमिर ज़ेलेंस्की ने यूक्रेन की संप्रभुता से समझौता करने वाले किसी भी जबरन आत्मसमर्पण या कार्रवाई को खारिज कर दिया है और भविष्य में हमले के खिलाफ नाटो के अनुच्छेद 5 के तहत मिलने वाली सुरक्षा के समान पुख्ता सुरक्षा गारंटी की मांग की है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *