insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा, मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान का ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा

अमरीका के विदेश मंत्री मार्को रूबियो ने कहा है कि मध्यावधि चुनाव में रिपब्लिकन पार्टी को हुए नुकसान का ट्रंप प्रशासन की विदेश नीति पर कोई असर नहीं पड़ेगा। उन्होंने यह बात कल पेरिस में जी-7 देशों के विदेश मंत्रियों के साथ बैठक के बाद कही।

मार्को रूबियो ने कहा कि अमरीकी नीतियों का निर्णय राष्ट्रपति डॉनल्ड ट्रंप ही लेंगे। उन्होंने कहा कि ट्रंप ईरान और रूस-यूक्रेन के बीच जारी संघर्ष समाप्त करना चाहते हैं लेकिन अंतरराष्ट्रीय मामलों में अमरीका फर्स्ट की नीति जारी रहेगी।

पेरिस में हुई यह बैठक, डेमोक्रेटिक पार्टी के कांग्रेस पर नियंत्रण हासिल करने के बाद रूबियो की पहली विदेश यात्रा है। प्रशासन की ईरान युद्ध जैसी नीतियों के कारण उसे चुनाव में नुकसान उठाना पड़ा है। इस सप्ताह सहयोगी देशों ने भी सवाल उठाए हैं कि क्या ट्रंप प्रशासन अपनी नीतियों में बदलाव करेगा।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *