अमरीका में दीपावली को अवकाश घोषित करने के लिए सांसदों ने प्रतिनिधि सभा में दीपावली दिवस अधिनियम विधेयक दोबारा पेश किया है। कांग्रेस सदस्य ग्रेस मेंग के नेतृत्व में पेश इस विधेयक को भारतीय मूल के पांच सांसदों सहित 19 सांसदों का समर्थन प्राप्त है।
यह विधेयक दीपावली को हिंदू, सिख, जैन और बौद्ध समुदायों के एक महत्वपूर्ण पर्व के रूप में मान्यता देता है। ग्रेस मेंग ने कहा कि इस पहल से सांस्कृतिक समावेश को बढ़ावा मिलेगा और अमरीका की विविध परंपराओं को सम्मान मिलेगा।





