insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने आज देशवासियों को ‘छठ महापर्व’ की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज देशवासियों को ‘छठ महापर्व’ की शुरुआत पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। यह पर्व आस्था और सूर्य उपासना को समर्पित चार दिवसीय पवित्र अनुष्ठान है।

प्रधानमंत्री मोदी ने सोशल मीडिया एक्‍स पर एक पोस्‍ट में लिखा: “लोक आस्था और सूर्य उपासना के चार दिवसीय पावन अनुष्ठान महापर्व छठ के शुभारंभ पर सभी देशवासियों को हार्दिक शुभकामनाएं। आज नहाय-खाय है। सभी व्रतियों को मेरा नमन। सबको छठी मइया का आशीर्वाद मिले, यही कामना है।”

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *