insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है, इस वर्ष का विषय है – पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी

आज राष्ट्रीय प्रेस दिवस है। देश के लोकतंत्र को मजबूत बनाने में स्वतंत्र, उत्‍तरदायी और नैतिक पत्रकारिता की महत्वपूर्ण भूमिका पर बल देने के लिए प्रति वर्ष 16 नवंबर को यह दिवस मनाया जाता है। भारतीय प्रेस परिषद ने 1966 में इसी तिथि से कामकाज शुरू किया था। यह परिषद स्वायत्त निकाय है। इसका प्रमुख उद्देश्य पत्रकारिता के उच्च मानकों को बनाए रखना तथा प्रेस की स्वतंत्रता को बाहरी हस्तक्षेप से सुरक्षित रखना है। इस वर्ष राष्ट्रीय प्रेस दिवस समारोह का विषय है – पत्रकारिता: सनसनी या जिम्मेदारी।

राष्ट्रीय प्रेस दिवस का उद्देश्य लोकतंत्र को मजबूत करने में प्रेस की अहम भूमिका को उजागर करना है। अपनी स्थापना के समय से ही भारतीय प्रेस परिषद ने प्रेस की स्वतंत्रता को बनाए रखना, पत्रकारिता के मानकों को कायम रखने और मीडिया के सामने आने वाली चुनौतियों का समाधान करने के लिए अधिक प्रयास किए हैं मीडिया नैतिकता और पत्रकारों की सुरक्षा जैसे मुद्दों से निपटने से लेकर डिजिटल युग के अनुरोध खुद को उठा लेता यह कौन से मीडिया को जनता तक जानकारी पहुचाने उन्हें शिक्षित करने और सशक्त बनाने के मिशन में लगातार मार्गदर्शन और सहयोग देती रही है। राष्ट्रीय प्रेस दिवस न केवल प्रेस की उपलब्धियां को उजागर करता है बल्कि एक अधिक जागरूक और पारदर्शी समाज के निर्माण में उसकी जिम्‍मेदारी को भी रेखांकित करता है। साथ ही यह सुनिश्‍चित करता है कि पत्रकारिता का भविष्य मजबूत, स्वतंत्र और जिम्मेदार बना रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *