insamachar

आज की ताजा खबर

IMD predicted that the low-pressure area that has formed in the southeast Bay of Bengal will intensify into a deep depression over the next 24 hours.
भारत मौसम

बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया

मौसम विभाग ने बताया है कि बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी और दक्षिण-पश्चिमी हिस्से में बना कम दबाव का क्षेत्र गहरे दबाव में बदल गया है। यह दबाव आज दक्षिणी और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के मध्यवर्ती हिस्सों में चक्रवाती तूफान में बदल सकता है। इसके कल पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर भीषण चक्रवाती तूफान का रूप लेने की संभावना है।

विभाग ने मछुआरों को कल तक अंडमान सागर, बंगाल की खाड़ी के दक्षिण-पूर्वी हिस्सों तथा अंडमान और निकोबार द्वीपसमूह के आसपास समुद्र में न जाने की सलाह दी है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *