insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

चक्रवाती तूफान अकवान के शुक्रवार को नेल्लोर और तुनी के बीच आंध्र प्रदेश तट से टकराने की आशंका

मौसम विभाग ने कहा है कि दक्षिणी बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना दबाव का क्षेत्र उत्तर-पश्चिम दिशा में आगे बढ़ते हुए बंगाल की खाड़ी में चक्रवाती तूफान अकवान में बदल गया है।

मौसम विभाग के महानिदेशक डॉ. मृत्युंजय महापात्रा ने बताया कि यह चक्रवाती तूफान शुक्रवार दोपहर के आसपास आंध्र प्रदेश के नेल्‍लोर और तुनी के बीच तट से टकरा सकता है।

अकवान के दौरान विंड स्‍पीड 60 से 70 प्रति किलोमीटर प्रति घंटा गस्‍ट्स 80 किलोमीटर प्रति घंटा दक्षिण बंगाल की खाडी और पश्चिम के अंदर की बंगाल की खाडी में ट्रेवल कर रहा है। धीरे-धीरे वह स्‍पीड बढेगा और इंटेंसिटी बढते हुए एक सीवियर साइक्‍लोनिक स्‍टोर्म में और मैक्‍सिमम इंटेंसिटी इसका 19 को वेरी सीवियर साइक्‍लोनिक स्‍टोर्म होगा। एक वेरी सीवियर साइक्‍लोनिक स्‍टोर्म से चक्रवात अकवान आंध्र प्रदेश तट को नेल्‍लोर और तूनी के बीच 20 तारीख मध्‍यान के आस-पास हिट करने का मौसम विभाग ने पूर्वानुमान किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *