insamachar

आज की ताजा खबर

Chardham Yatra
भारत

उत्तराखंड में बद्रीनाथ धाम के कपाट बंद होने के साथ वार्षिक चार धाम यात्रा संपन्‍न

उत्तराखंड में इस वर्ष की चारधाम यात्रा का समापन कल बदरीनाथ धाम के कपाट शीतकाल के लिए बंद होने के साथ हो गया। वैदिक मंत्रोच्चार और धार्मिक परंपराओं के अनुसार पूरे विधि-विधान से मंदिर के कपाट बंद किए गए। इस अवसर पर बड़ी संख्या में श्रद्धालु मंदिर परिसर में मौजूद थे।

कपाट बंद होने से पहले मंदिर के भीतर निर्धारित धार्मिक अनुष्ठान किए गए। परंपरा के अनुसार, गर्भगृह में देवी लक्ष्मी को विराजमान किया गया। इसके बाद भगवान बदरी विशाल के कपाट शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए।

इस वर्ष चारधाम यात्रा के दौरान देश-विदेश से 65 लाख से अधिक श्रद्धालुओं ने चारों धामों के दर्शन किए। इनमें अकेले 23 लाख से अधिक श्रद्धालु बदरीनाथ धाम पहुंचे। यह एक नया रिकॉर्ड है।

इससे पहले, 11 नवंबर को केदारनाथ धाम के कपाट भी पूरे विधि-विधान के साथ शीतकाल के लिए बंद कर दिए गए थे। इस वर्ष यात्रा के दौरान 19 लाख 20 हजार से अधिक श्रद्धालुओं ने केदारनाथ धाम के दर्शन किए।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *