insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने मनीला में आयोजित आसियान शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री से मुलाकात की

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने मनीला में आयोजित 23वें भारत-आसियान शिखर सम्मेलन और 21वें पूर्वी एशिया शिखर सम्मेलन के अवसर पर थाईलैंड के प्रधानमंत्री अनुतिन चार्नविराकुल से मुलाकात की।

इस बैठक में द्विपक्षीय संबंधों में हुई प्रगति की समीक्षा करने का अवसर मिला। इन संबंधों को अप्रैल 2025 में प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी की थाईलैंड यात्रा के दौरान रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया गया था। दोनों नेताओं ने व्यापार और निवेश, रक्षा एवं सुरक्षा, कनेक्टिविटी, डिजिटल प्रौद्योगिकी एवं फिनटेक, संस्कृति, पर्यटन तथा दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों सहित प्रमुख सेक्टरों में सहयोग को और गहरा करने के तरीकों पर चर्चा की।

दोनों नेताओं ने बिम्सटेक, हिंद महासागर रिम एसोसिएशन (आईओआरए), मेकांग-गंगा सहयोग तथा आसियान के नेतृत्व वाले क्षेत्रीय ढांचे जैसे मंचों पर मिलकर घनिष्ठ सहयोग करने के महत्व पर भी बल दिया। दोनों नेताओं ने आपसी महत्व के विभिन्न क्षेत्रीय और वैश्विक मुद्दों पर भी विचारों का आदान-प्रदान किया और अपनी साझेदारी को और सुदृढ़ करने की प्रतिबद्धता दोहराई।

भारत और थाईलैंड के बीच मित्रता साझा सभ्यतागत एवं सांस्कृतिक विरासत, दोनों देशों के लोगों के बीच आपसी संबंधों और पारस्परिक विश्वास पर आधारित समय की कसौटी पर खरी उतरी है। थाईलैंड, भारत की एक्ट ईस्ट नीति और आसियान के साथ हमारी व्यापक रणनीतिक साझेदारी के ढांचे में एक महत्वपूर्ण भागीदार है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *