insamachar

आज की ताजा खबर

Railway Minister Ashwini Vaishnaw conducted a high-level review of the measures to ensure the convenience and safety of passengers during their return journeys following the Chhath festival.
भारत

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पर्व के बाद वापसी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की उच्च स्तरीय समीक्षा की

रेल मंत्री अश्विनी वैष्णव ने छठ पर्व के बाद वापसी यात्रा के दौरान यात्रियों की सुविधा और सुरक्षा सुनिश्चित करने के उपायों की उच्च स्तरीय समीक्षा की है। अश्विनी वैष्णव ने एक वॉर रूम के माध्यम से विभिन्न रेलवे स्टेशनों से लाइव सीसीटीवी फुटेज की निगरानी की ताकि भीड़ के स्तर का आकलन किया जा सके।

उत्तर रेलवे के अनुसार, दीपावली और छठ पूजा के दौरान इस वर्ष सात हजार 85 विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं। यात्रियों की भीड़ को संभालने के लिए हर दिन औसतन 54 अतिरिक्त विशेष रेलगाड़ियां चलाई गईं। प्रतिदिन यात्रियों की संख्या तीन लाख 91 हजार से बढ़कर चार लाख 14 हजार हो गई। इससे हर दिन करीब 22 हजार 700 अतिरिक्त यात्रियों को सुविधा मिली। कुल यात्रियों में से लगभग एक करोड़ 66 लाख यात्रियों ने नियमित रेलगाड़ियों से यात्रा की, वहीं 12 लाख 83 हजार यात्रियों ने मांग के अनुसार चलाई गई विशेष रेलगाड़ियों से। उत्तर रेलवे ने अधिक मांगों वाले मार्गों पर कोच की क्षमता भी बढ़ाई और त्यौहारों के दौरान 581 कोच जोड़े। क्षमता बढ़ाने और भीड़ पर लगातार नजर रखकर उत्तर रेलवे ने त्यौहारों के दौरान लाखों यात्रियों को बेहतर रेल संपर्क और सुविधाजनक यात्रा प्रदान किया है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *