insamachar

आज की ताजा खबर

United States attacked an Iranian missile launch site on Qeshm Island in the Strait of Hormuz
अंतर्राष्ट्रीय

अमरीका ने होर्मुज जलडमरूमध्य में क़ेशम द्वीप पर ईरान के मिसाइल प्रक्षेपण केंद्र पर हमला किया

अमरीका ने होर्मुज़ जलडमरूमध्य में ईरान के क़ेश्म द्वीप पर मिसाइल प्रक्षेपण केन्‍द्र पर सटीक हमले किए हैं। अमरीकी सेना के अधिकारी के अनुसार, ये हमले बहरीन में अमरीकी सैन्य अड्डे पर ईरान के हमले के जवाब में किए गए। अमरीका ने यह कार्रवाई अमरीकी सैनिकों और सैन्य संसाधनों को निशाना बनाने के जवाब में आत्मरक्षा के अधिकार के अंतर्गत दी।

अमरीकी सेंट्रल कमांड ने कहा कि ईरान के इस्लामिक रिवोल्यूशनरी गार्ड कॉर्प्स की ओर से बहरीन के एक एयरबेस पर अमरीकी रडार प्रणाली को निशाना बनाकर भेजे गए कई ड्रोन को बीच में ही रोक दिया गया। इससे अमरीकी उपकरणों या सैन्यकर्मियों को कोई नुकसान नहीं हुआ। वहीं, ईरान के एक स्थानीय अधिकारी ने कहा कि क़ेश्म द्वीप पर अमरीका के हमलों में बुनियादी ढांचे को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। ईरानी सेना ने जहाजों को होर्मुज़ जलडमरूमध्य में उन मार्गों का इस्तेमाल न करने की चेतावनी दी है, जिन्हें उसने अमरीका के फर्जी समुद्री मार्ग बताया है। ईरान इस जलमार्ग पर अमरीका के दो ड्रोन मार गिराने का दावा किया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *