insamachar

आज की ताजा खबर

Cyclonic storm Akwan in the Bay of Bengal is expected to intensify into a severe cyclonic storm today.
भारत मौसम

मौसम विभाग ने चक्रवात अकवान के और तीव्र होने की आशंका को देखते हुए अगले दो दिन में तटीय आंध्र प्रदेश और उडीसा में मूसलाधार बारिश की चेतावनी दी

दक्षिण बंगाल की खाड़ी के मध्य भागों और उससे सटे पश्चिम-मध्य बंगाल की खाड़ी के ऊपर बना भीषण चक्रवाती तूफान अकवान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ गया है।

चक्रवात अकवान उत्तर-उत्तर-पश्चिम दिशा की ओर बढ़ रहा है। इसके शुक्रवार दोपहर तक उत्तरी आंध्र प्रदेश के नरसापुरम और दक्षिणी ओडिशा के पुरी तट को पार करने की संभावना है। आरटीजीएस और आपदा प्रबंधन प्राधिकरण के माध्यम से स्थिति पर नज़र रखी जा रही है और ज़िला प्रशासन को ज़रूरी निर्देश दिए जा रहे हैं। राहत कार्यों के लिए एनडीआरएफ की 13, एसडीआरएफ की 11 टीमें और दमकल सेवाएँ तैयार हैं। प्रशासन को 48 घंटों तक पूरी तरह सतर्क रहने के निर्देश दिए गए हैं। तटीय इलाकों में लोगों को सतर्क रहने और केवल बहुत आवश्‍यक होने पर ही घर से निकलने की सलाह दी गई है। निचले इलाकों में रहने वाले लोगों को राहत केंद्रों में पहुँचाया जा रहा है।

मौसम विभाग ने मछुआरों को सलाह दी है कि वे शुक्रवार तक दक्षिण-पूर्व, दक्षिण-पश्चिम, पश्चिम-मध्य और उत्तर-पश्चिम बंगाल की खाड़ी में न जाएं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *