insamachar

आज की ताजा खबर

Security forces killed a local Lashkar-e-Taiba terrorist in the Kulgam district of Jammu and Kashmir.
भारत मुख्य समाचार

जम्मू-कश्मीर के कुलगाम जिले में सुरक्षा बलों ने लश्कर-ए-तैयबा के स्थानीय आतंकी को मार गिराया

सुरक्षा बलों ने आज तड़के जम्‍मू-कश्‍मीर के कुलगाम में लश्‍करे-ए-तैयबा के आतंकी लतीफ भट्ट को मार गिराया। सोशल मीडिया पोस्‍ट में गृहमंत्री अमित शाह ने बताया कि जम्‍मू कश्‍मीर पुलिस, सेना, सीआरपीएफ और खुफिया एजेंसियों के समन्वित प्रयासों से ये सफलता मिली। अमित शाह ने कहा कि सुरक्षा बलों की कार्रवाई में इस आतंकी का सहयोगी उमर निसार भी ढेर हो गया। उन्‍होंने कहा कि यह पूरी कार्रवाई अत्‍यधिक तालमेल से की गई।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *