insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

अमेरिका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया

अम‍रीका ने उसके एफ-16 विमान को नुकसान पहुंचाने के ईरान के दावों का खंडन किया है। ईरानी सरकारी मीडिया ने बताया कि अमरीकी सैन्य विमान को क्षतिग्रस्त होने के कारण आपातकालीन लैंडिंग करनी पड़ी।

अमरीका ने ईरान के एफ-16 फाइटर जेट को नुकसान पहुंचाने के दावे को खारिज किया है। सेंटकॉम ने कहा कि रीजन में उसके सभी मिलिट्री एयरक्राफ्ट सुरक्षित हैं। वहीं, आईआरजीसी ने बहरीन में दो यूएस राडार सिस्टम को निशाना बनाने का भी दावा किया है। हालांकि, बहरीन ने इस दावे को खारिज किया है। लेकिन उसने ईरान की तरफ से कई हमलों की जानकारी दी है, जिनमें एक सिविलियन इंड्रस्ट्रियल फैसिलिटी पर हमला भी शामिल है। दूसरी तरफ, सऊदी अरबिया ने एक हूती बैलिस्टिक मिसाइल और ड्रॉन को इंटरसेप्ट करने की जानकारी दी। साथ ही, मक्का के लिए पोटेंसियल थ्रेट अलर्ट भी जारी किया गया। क्षेत्र में कई मोर्चों पर जारी मिलिट्री एक्टिविटी के बीच तनाव लगातार बना हुआ है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *