insamachar

आज की ताजा खबर

EAM Dr. Jaishankar held bilateral talks with the Netherlands Foreign Minister Tom Berendsen in New Delhi.
भारत

विदेश मंत्री डॉ जयशंकर ने नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कल नई दिल्ली में नीदरलैंड्स के विदेश मंत्री टॉम बेरेंडसेन के साथ द्विपक्षीय वार्ता की। डॉ. जयशंकर ने कहा कि भारत और नीदरलैंड्स ने अपने संबंधों को रणनीतिक साझेदारी का दर्जा दिया है, जिससे द्विपक्षीय सहयोग को और मजबूत करने का मार्ग प्रशस्त होगा। डॉ. जयशंकर ने आतंकवाद और जलवायु परिवर्तन जैसे क्षेत्रों में मिलकर काम करने के महत्व पर बल दिया।

आपकी इस यात्रा से हमें अपने बड़े मुद्दों पर आकलन, दृष्टिकोण और विचार साझा करने का अवसर मिला है। हमने यूक्रेन संघर्ष और काला सागर की स्थिति पर चर्चा की। हिंद–प्रशांत क्षेत्र में हमारी जटिलताएँ हैं, जिनसे आप अवगत हैं। लेकिन मेरा मानना है कि विचारों का आदान–प्रदान उपयोगी है। हमारी कुछ साझा चुनौतियाँ हैं। मेरा मानना है कि आतंकवाद इनमें से एक है और जलवायु परिवर्तन दूसरी चुनौती है, जहाँ एक–साथ मिलकर काम करना महत्वपूर्ण है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *