insamachar

आज की ताजा खबर

Congress leader Priyanka Gandhi Vadra reiterated party's commitment towards the welfare of farmers and workers.
चुनाव भारत

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने किसानों और श्रमिकों के कल्‍याण के प्रति पार्टी की प्रतिबद्धता दोहराई

कांग्रेस नेता प्रियंका गांधी वाड्रा ने देश के किसानों और श्रमिकों के कल्‍याण के प्रति पार्टी की वचनबद्धता दोहराई है। बनासकांठा की एक रैली में प्रियंका गांधी ने कहा कि अगर कांग्रेस सत्ता में आती है, तो यह किसानों के लिए न्‍यूनतम समर्थन मूल्‍य सुनिश्चित करने के लिए एक स्‍थाई आयोग का गठन करेगी। उन्‍होंने कहा कि कांग्रेस सदा से ही जनता से जुडी पार्टी रही है। भारत जोडो यात्रा गरीबों और वंचितों की समस्‍याओं को सुनने का एक माध्‍यम थी। उन्‍होंने देश में निर्धन और समृद्ध लोगों के बीच बढते अंतराल, बेरोजगारी और महंगाई पर सत्तारूढ भाजपा की आलोचना की।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *