विश्व स्वास्थ्य संगठन ने 14 वर्षीय लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक करोड़ से अधिक टीके लगाने पर भारत को बधाई दी
विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक करोड़ से अधिक टीका लगाने के लिए भारत को बधाई दी है। डब्ल्यूएचओ ने सोशल मीडिया पोस्ट में इसे भारत की ओर से गर्भाशय ग्रीवा के कैंसर की रोकथाम के प्रयासों में एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर बताया। डब्ल्यूएचओ ने कहा कि यह उपलब्धि एचपीवी टीकाकरण द्वारा लड़कियों को गंभीर बीमारी से बचाने और यह सुनिश्चित करने के लिए सरकार, स्वास्थ्य कार्यकर्ताओं, समुदायों, अभिभावकों और भागीदारों की सामूहिक प्रतिबद्धता को दर्शाती है।
इससे पहले, प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने भी एचपीवी टीका की एक करोड़ खुराक दिए जाने को सुनिश्चित करने के प्रयासों के लिए सभी हितधारकों की सराहना की। केंद्रीय स्वास्थ्य मंत्री जेपी नड्डा के एक सोशल मीडिया पोस्ट को साझा करते हुए श्री मोदी ने कहा कि यह निवारक स्वास्थ्य सेवा की दिशा में यात्रा में यह एक महत्वपूर्ण मील का पत्थर है। उन्होंने कहा कि प्रत्येक खुराक लड़कियों को गर्भाशय ग्रीवा कैंसर से बचाने और उनके लिए एक स्वस्थ भविष्य सुनिश्चित करने की दिशा में एक कदम है।





