नेशनल स्टॉक एक्सचेंज- एनएसई वैश्विक स्तर पर तीसरा सबसे बड़ा स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। बाजार पूंजीकरण के मामले में भारत का एनएसई जर्मनी के ड्यूश बोर्स और लंदन स्टॉक एक्सचेंज समूह को पीछे छोड़ते हुए दुनिया का तीसरा सबसे बड़ा सूचीबद्ध स्टॉक एक्सचेंज बन गया है। एनएसई का बाजार पूंजीकरण लगभग 64 अरब दस करोड़ अमरीकी डॉलर है। एनएसई के शेयर आज दो हजार 369 रुपये और 65 पैसे पर कारोबार कर रहे थे। 24 सितंबर को सूचीबद्ध होने के बाद से शेयर में लगभग 32 प्रतिशत की वृद्धि हुई है।





