insamachar

आज की ताजा खबर

भारत

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने कहा – भारत में 2025-26 में 37 करोड़ 80 लाख टन से अधिक खाद्यान्न का रिकॉर्ड उत्‍पादन।

कृषि मंत्री शिवराज सिंह चौहान ने बताया है कि भारत ने वर्ष 2025-26 में 37 करोड़ 80 लाख से अधिक खाद्यान्न उत्पादन का नया रिकॉर्ड बनाया है। शिवराज सिंह चौहान ने नई दिल्ली में आज एक संवाददाता सम्मेलन में यह जानाकारी दी।

2025-26 के अंतिम अनुमानों के अनुसार जो खाद्यान का उत्‍पादन हुआ है, तीन सौ 78 दशमलव पांच-तीन बिलियन टन। ये ओवर ऑल खाद्यान का उत्‍पादन है, जो पिछले साल से दो सौ आठ लाख टन अधिक है। चावल का उत्‍पादन एक सौ 55 दशमलव एक-पांच जो पिछले साल से 49 लाख टन से भी ज्‍यादा है।

शिवराज सिंह चौहान ने कहा कि गेहूं उत्पादन में भारत विश्‍व में दूसरे स्‍थान पर बना हुआ है। इसका उत्पादन रिकॉर्ड लगभग 12 करोड बीस लाख टन रहा। दलहन का उत्पादन भी पिछले वर्ष के लगभग 256 लाख टन से बढ़कर 272 लाख टन हो गया है। शिवराज सिंह चौहान ने वर्ष 2026-27 के खरीफ मौसम का पहला अग्रिम अनुमान भी जारी किया।

उच्‍च तापमान और अनियमित बारिश के कारण महाराष्‍ट्रा, कर्नाटक, तेलांगना, आंध्रप्रदेश जैसे कई प्रमुख राज्‍यों में मिट्टी में नमी की कमी थी, लेकिन गंभीर मौसमी चुनौतियों के बावजूद भी हमारा ये जो खाद्यान का उत्‍पादक अनुमानित है, अगर पांच साल का एवरेज लगाएं तो उस एवरेज से छह, सात लाख अधिक है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *