भोपाल में कल फाइनल में भारत ने चीन को तीन–एक से हराकर रिकॉर्ड चौथी बार यह खिताब जीता है। हॉफ टाइम तक चीन ने एक–शून्य की बढ़त बनाई हुई थी। दूसरे हॉफ में भारत ने दमदार वापसी करते हुए लगातार तीन गोल दागकर जीत हासिल कर ली। भारत के लिए दीपिका ने दो और इशिका ने एक गोल किया। दीपिका को प्लेयर ऑफ द मैच घोषित किया गया।
जापान ने मलेशिया को पांच–दो से हराकर कांस्य पदक जीता।





