insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

प्रधानमंत्री मोदी ने ‘मन की बात’ कार्यक्रम में कहा – नशीले पदार्थों की लत से लड़ाई में देशभर में जनभागीदारी बढ़ रही है

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है। युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें साकार करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि नशे की लत युवाओं के सपनों और आकांक्षाओं के सामने बड़ी चुनौती बनकर उभरी है।

भारत के युवाओं की प्रतिभा की कितनी चर्चा हो रही है। युवाओं के इन सपनों के सामने ड्रग्‍स एक बड़ी चुनौती बन गई है। मुझे संतोष है कि आज देश में नशे के खिलाफ समाज की सक्रियता बढ़ रही है। नशा मुक्त युवा अभियान भी जोरों पर चल रहा है, जहाँ युवाओं ने अपनी इच्छा शक्ति से नशे की लत को हराया है। कि जब इच्छा शक्ति हो तो कोई भी लक्ष्य असंभव नहीं रह जाता।

प्रधानमंत्री ने एक ऐसे युवा से बातचीत की, जिसने अपनी दृढ़ इच्छाशक्ति के बल पर, बेहद कठिन परिस्थितियों से जूझते हुए नशे की लत से छुटकारा पाया।

अपने खुद के अनुभव के आधार पर अगर आपको देश के युवाओं को कुछ कहना हो, जो अभी भी नशे की लत के शिकार पड़े हैं, ऐसे बच्चों को आप क्या कहेंगे? सर मैं उनको यही कहना चाहूँगा कि शुरू में इन सब चीजों से बहुत मज़ा आता है। पर जो इसका बाद में नुकसान है ना, वो हमारे साथ, हमारा परिवार भी भुगतता है। जो इस नशे के अंदर ग्रस्त है। उनको एक छोटा सा मैसेज देना चाहूँगा, हमारी लाइफ बहुत अच्छी है। हम उसको उस तरीके से जीए न तो हर चीज के मज़े ले पाएंगे।

प्रधानमंत्री ने कहा कि इस युवा की कहानी उन अन्य युवाओं को भी प्रेरित करेगी, जो नशे की लत को छोड़ना चाहते हैं। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि परिवारों और पूरे देश के लिए यह बहुत जरूरी है कि हमारी युवा पीढ़ी नशे से दूर रहे। डिजिटल प्लेटफॉर्म के बारे में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में लाखों सरकारी कर्मचारी ‘आईगॉट कर्मयोगी’ के जरिए कुछ नया सीखने के लिए बहुत उत्साह दिखा रहे हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *