insamachar

आज की ताजा खबर

भारत मुख्य समाचार

‘संचार साथी’ पहल के फायदों पर बल देते हुए पीएम मोदी ने कहा कि इसने 5 हजार करोड़ रुपये से अधिक के नुकसान को रोका

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने कहा है कि दुनिया भर में भारत के युवाओं की प्रतिभा की चर्चा हो रही है। युवा बड़े सपने देख रहे हैं और उन्हें साकार करने के लिए पूरी ताकत से काम कर रहे हैं। आज ‘मन की बात’ कार्यक्रम में प्रधानमंत्री ने कहा कि देश भर में लाखों सरकारी कर्मचारी ‘आईगॉट कर्मयोगी’ के जरिए कुछ नया सीखने के लिए बहुत उत्साह दिखा रहे हैं।

एआई और नई टेक्‍नोलॉजी की पढाई को लेकर हमारे कर्मयोगियों में मैं विशेष उत्‍साह देख रहा हूं। केन्द्र सरकार के साथ- साथ राज्‍यों और केन्द्र शासित प्रदेशों के कर्मचारी भी इससे जुडे हैं। जब ये साथी कुछ नया सीखते हैं। आई गोट कर्मयोगी का कोर्स करके जब ये कर्मयोगी बन जाते हैं। तो इसका लाभ उन तमाम लोगों को भी मिलता है, जिनके बीच ये काम करते हैं। नागरिक देवो भव: ये मिशन कर्मयोगी का मूल मंत्र है।

प्रधानमंत्री ने बताया कि ‘संचार साथी’ एप खोए हुए मोबाइल फोन को वापस पाने में काफी मददगार साबित हुआ है।

आपका खोया हुआ मोबाइल फोन आपको वापस मिल सकता है। और इसमें भारत सरकार का डिजिटल प्लेटफॉर्म आपकी बहुत बड़ी मदद कर सकता है। उस प्लेटफॉर्म का नाम है संचार साथी, हर मोबाइल फोन की अपनी एक खास पहचान होती है। इसे IMEI नंबर कहते हैं। इस व्यवस्था की मदद से देश भर में चौदह लाख से ज्यादा खोए हुए मोबाइल फोन बरामद किए जा चुके हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि ‘संचार साथी’ साइबर ठगी रोकने में भी सफल रहा है।

संचार साथी से हमारा बैंक, पेमेंट ऐप, टेलीकॉम कंपनियां अब पुलिस समय सोलह सौ से ज्यादा संस्थान जुड़े हुए हैं। इससे साइबर ठगी के कई प्रयासों को समय रहते नाकाम करने में मदद मिल रही है। इस व्यवस्था की मदद से अब तक पाँच हजार करोड़ रुपये से ज्यादा के संभावित नुकसान को रोका गया। हमारी छोटी-छोटी सावधानियां डिजिटल दुनिया को हम सभी के लिए और सुरक्षित बना सकती हैं।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *