महाराष्ट्र के नासिक से वरिष्ठ अधिकारियों की 20 सदस्यीय टीम 2027 में होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ की तैयारी के लिए प्रयागराज में हो रहे महाकुंभ का अध्ययन करेगी। हमारे संवाददाता ने बताया कि अवलोकन के बाद महाकुंभ की व्यवस्थाएं, नासिक कुंभ के आयोजन के लिए भी लागू की जाएंगी।
इस दल का नेतृत्व नासिक के मंडलायुक्त प्रवीण गेडम कर रहे हैं। यह दल आज और कल महाकुम्भ में विभिन्न स्थलों का दौरा करेगा और राज्य सरकार के कार्यों का अवलोकन करेगा। इसमें प्रमुख रूप से भीड़ नियंत्रण, आपातकालीन प्रतिक्रिया, यातायात प्रबंधन, घाट तथा नदी जल प्रबंधन, चिकित्सा व्यवस्था, टेंट सिटी और आवास प्रबंधन का अध्ययन किया जाएगा।
उच्च अधिकारी इसके साथ ही कचरा प्रबंधन, पेयजल एवं शौचालय सुविधाएं, अखाड़ों और महंतों के साथ समन्वय समेत प्रोटोकॉल और सुरक्षा व्यवस्था का भी अध्ययन करेंगे। मंडलायुक्त प्रवीण गेडम ने कहा कि महाकुम्भ का प्रबंधन अद्वितीय और अनुकरणीय है। उन्होंने बताया कि अध्ययन में सामने आई जानकारी को 2027 में होने वाले नासिक-त्र्यंबकेश्वर कुंभ में लागू किया जाएगा।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने आज स्व-गणना पूरी कर ली, जो वर्ष 2027 की जनगणना के…
रक्षा मंत्रालय ने, एमओडी (वित्त), अधिग्रहण प्रकोष्ठ, रक्षा सेवाओं और रक्षा लेखा विभाग के संयुक्त…
वस्त्र मंत्रालय ने परिधान/वस्त्रों और तैयार वस्त्रों के निर्यात के लिए राज्य एवं केंद्रीय करों…
ब्रिटेन के प्रधानमंत्री कीर स्टार्मर ने चेतावनी दी है कि मौजूदा जारी ईरान संघर्ष से…
देश में राष्ट्रीय राजमार्ग अवसंरचना के विकास की दिशा में निरंतर प्रयास करते हुए भारतीय…
भारत के कोयला गैसीकरण रोडमैप को आगे बढ़ाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम के…