insamachar

आज की ताजा खबर

अंतर्राष्ट्रीय

कैलिफ़ोर्निया की एक अदालत ने एलन मस्क और OpenAI के बीच चल रहे कानूनी विवाद में OpenAI के पक्ष में फैसला सुनाया

कैलिफ़ोर्निया की एक अदालत ने अरबपति एलन मस्क और ओपनएआई के बीच चल रहे कानूनी विवाद में ओपनएआई के पक्ष में फैसला सुनाया है।

ओकलैंड की संघीय अदालत में जूरी सदस्यों ने एकमत होकर माना कि एलन मस्क ने यह मुकदमा करने में बहुत देर कर दी। इसके साथ ही कोर्ट ने एलन मस्क के उस दावे को भी खारिज कर दिया, जिसमें उन्होंने कहा था कि ओपनएआई इंसानियत की भलाई के लिए काम करने के अपने शुरुआती वादे से मुकर गई है।

बीते 28 अप्रैल को शुरू हुए इस मुकदमे में एलन मस्क ने आरोप लगाया था कि कंपनी ने अपने पुराने आदर्शों को छोड़कर सिर्फ मुनाफा कमाने और अपने निवेशकों को अमीर बनाने पर ध्यान देना शुरू कर दिया है।

एलन मस्क और ओपनएआई के सीईओ सैम ऑल्टमैन की इस अदालती लड़ाई ने दुनिया भर में इस बहस को तेज कर दिया है कि एआई तकनीक पर किसका नियंत्रण होना चाहिए और इसे किस रफ्तार से आगे बढ़ाया जाए। करीब दो हफ्ते तक चली सुनवाई और दोनों दिग्गजों की दलीलों को परखने के बाद आखिरकार कोर्ट ने यह फैसला सुनाया।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *