भारत

अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजी चादर चढ़ाई गई

अजमेर में सूफी संत ख्वाजा मोइनुद्दीन हसन चिश्ती की दरगाह पर आज प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी द्वारा भेजी चादर चढ़ाई गई। केंद्रीय अल्पसंख्यक मामलों के मंत्री किरेन रिजिजू ने 813वें उर्स के मौके पर दरगाह शरीफ पर चादर चढ़ाई। किरेन रिजिजू ने बताया कि उन्‍होंने बुलंद दरवाजे से प्रधानमंत्री का संदेश पढ़ा।

चादर के साथ-साथ मोदी जी का जो संदेश पत्र को हमने पढ़ा है और प्रधानमंत्री जी ने संदेश में हमारे जो इस दरगाह से जो संदेश दुनिया में जाता है उसको कायम रखने के लिए एक जुट होकर के पूरा हमारा हिंदुस्तान देश भाईचारा के साथ हर एक पंत, हर एक धर्म, एक साथ, देश के लिए समाज के लिए विश्व शांति के लिए काम करेंगे।

प्रधानमंत्री ने अपने संदेश में कहा है कि ख्वाजा साहब के कल्याणकारी विचारों ने पूरी दुनिया पर प्रभाव डाला है। दुनिया भर के लोगों के बीच प्रेम और सद्भाव फैलाने वाले सूफी संत में गहरी आस्था है। किरेन रिजिजू ने जायरीन के लिए दरगाह वेब पोर्टल और गरीब नवाज ऐप भी लॉन्च किया।

Editor

Recent Posts

जीएसटी परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम में होगी

वस्‍तु और सेवा कर (जीएसटी) परिषद की 57वीं बैठक कल नई दिल्ली के भारत मंडपम…

7 घंटे ago

रिजर्व बैंक ने लगभग चार वर्ष में रेपो दर में 25 आधार अंक की वृद्धि कर इसे 5.5% किया

आरबीआई ने वैश्विक और भू-राजनीतिक अनिश्चितताओं के बीच बढ़ती मंहगाई को नियंत्रित करने के लिए…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी कल नई दिल्ली के यशोभूमि में इंडिया मोबाइल कांग्रेस (आईएमसी) के 10वें संस्करण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 8 अक्टूबर 2026 को सुबह लगभग 10 बजे नई दिल्ली के यशोभूमि…

7 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश की पूजा-अर्चना की।

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज नई दिल्ली के श्री विनायक मंदिर में भगवान श्री गणेश…

7 घंटे ago

ICAR ने मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय सम्मेलन के कार्य बिंदुओं पर नौ समितियों की प्रगति की समीक्षा की

भारतीय कृषि अनुसंधान परिषद (आईसीएआर) ने दिसंबर 2025 में आयोजित मुख्य सचिवों के 5वें राष्ट्रीय…

7 घंटे ago