अंतर्राष्ट्रीय

प्रधानमंत्री मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति ज़ेलेंस्की के बीच कीव में एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई

आज यूक्रेन के कीव में प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी और यूक्रेन के राष्ट्रपति वलोडिमिर ज़ेलेंस्की के बीच एक प्रतिनिधिमंडल स्तर की बैठक हुई। बैठक के दौरान दोनों नेताओं की मौजूदगी में चार समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किये गये और उनका आदान-प्रदान किया गया। यूक्रेन में सामुदायिक विकास परियोजनाओं, औषधि नियंत्रण मानकों, सांस्कृतिक आदान-प्रदान और कृषि सहित विभिन्न क्षेत्रों में द्विपक्षीय संबंधों को मजबूत करने के लिए समझौता ज्ञापनों पर हस्ताक्षर किए गए।

प्रधानमंत्री की यूक्रेन यात्रा पर मीडिया को जानकारी देते हुए विदेश मंत्री डॉ. एस जयशंकर ने कहा कि चर्चा द्विपक्षीय संबंधों, व्यापार, आर्थिक मुद्दों, रक्षा, फार्मास्युटिकल और कृषि पर केंद्रित थी। उन्होंने कहा कि दोनों नेताओं ने यूक्रेन में संघर्ष पर चर्चा की।

डॉ. जयशंकर ने कहा भारत का विचार है कि समाधान खोजने के लिए दोनों पक्षों को एक-दूसरे के साथ जुड़ने की जरूरत है। उन्होंने कहा प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने व्यापक स्वीकार्यता वाले और शांति की शीघ्र बहाली में योगदान देने वाले नवीन समाधान विकसित करने के लिए सभी हितधारकों के बीच ईमानदार और व्यावहारिक जुड़ाव की आवश्यकता दोहराई। उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री मोदी ने शांति की शीघ्र वापसी के लिए हर संभव तरीके से योगदान देने की भारत की इच्छा भी दोहराई।

Editor

Recent Posts

DGCA ने जायरोप्लेन पायलटों के लिए प्रशिक्षण ढांचा प्रस्तुत किया

नागरिक उड्डयन महानिदेशालय (डीजीसीए) ने "जाइरोप्लेन के लिए पायलट लाइसेंस जारी करने हेतु ग्राउंड और…

7 घंटे ago

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने भारतीय नौसेना के कमांडरों के दूसरे सम्मेलन को संबोधित किया

केन्द्रीय रक्षा मंत्री राजनाथ सिंह ने नई दिल्ली के नौसेना भवन में भारतीय नौसेना के…

7 घंटे ago

गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्लीवासियों के सफर को सुगम बनाने के लिए ₹1,941 करोड़ से अधिक की विभिन्न परियोजनाओं का उद्घाटन व शिलान्यास किया

केन्द्रीय गृह मंत्री अमित शाह ने दिल्ली में कनेक्टिविटी को सुदृढ़ और दिल्लीवासियों के सफर…

7 घंटे ago

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली दो मेमू सेवा आरंभ करने की स्वीकृति दी

भारतीय रेल ने मेरठ शहर को उत्तर प्रदेश के खुर्जा और सहारनपुर से जोड़ने वाली…

7 घंटे ago

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई खेलों में पहला व्यक्तिगत स्वर्ण पदक दिलाया

निशानेबाज नीरू ढांडा ने महिला ट्रैप स्पर्धा में इतिहास रचते हुए भारत को जापान एशियाई…

9 घंटे ago

राज्यसभा की 11 सीटों के लिए द्विवार्षिक चुनावों की अधिसूचना जारी

निर्वाचन आयोग ने राज्यसभा की 11 सीटों के लिए आज द्विवार्षिक चुनाव संबंधी अधिसूचना जारी…

9 घंटे ago