भारत

कृतज्ञ राष्‍ट्र आज महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

कृतज्ञ राष्‍ट्र आज महात्मा गांधी की 78वीं पुण्यतिथि और शहीद दिवस पर श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। प्रतिवर्ष 30 जनवरी को पूरा देश महात्मा गांधी के जीवन और विरासत को याद करता है, जो देश के स्वतंत्रता संग्राम के मार्गदर्शक थे। इस दिन को शहीदी दिवस के रूप में भी मनाया जाता है।

नई दिल्ली के राजघाट स्थित गांधी समाधि पर सर्वधर्म प्रार्थना का आयोजन किया गया है। राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन, प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी और गृहमंत्री अमित शाह ने राजघाट में महात्मा गांधी की समाधि पर पुष्पांजलि अर्पित की।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने आज राजघाट पर महात्मा गांधी की पुण्यतिथि पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित की। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा कि बापू के चिरस्थायी आदर्श हमारे राष्ट्र का मार्गदर्शन करते रहेंगे। प्रधानमंत्री मोदी ने कहा, “हम उनके सिद्धांतों के प्रति अपनी वचनबद्धता को दोहराते हैं और न्याय, सद्भाव और मानवता की सेवा पर आधारित भारत के निर्माण के लिए प्रतिबद्ध हैं।”

आज स्वतंत्रता सेनानियों को श्रद्धांजलि देने के लिए शहीदी दिवस भी मनाया जा रहा है।

Editor

Recent Posts

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा के कालियाचक मामले के मुख्य षड्यंत्रकारी को सिलीगुड़ी के बागडोगरा हवाई अड्डे से गिरफ्तार किया

पश्चिम बंगाल पुलिस ने मालदा जिले में सात न्यायिक अधिकारियों के घेराव के मुख्य षड्यंत्रकारी…

19 मिनट ago

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत INS तारागिरी को अपने बेड़े में शामिल किया

नौसेना ने आज विशाखापत्तनम में नौसेना डॉकयार्ड में अत्‍याधुनिक स्टील्थ फ्रिगेट युद्धपोत आई.एन.एस. तारागिरी को…

59 मिनट ago

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण…

1 घंटा ago

सरकार ने राज्यों को एलपीजी, अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी और कालाबाजारी के खिलाफ कार्रवाई करने को कहा

सरकार ने राज्यों और केंद्र शासित प्रदेशों से एलपीजी और अन्य पेट्रोलियम उत्पादों की जमाखोरी…

1 घंटा ago

देश के सी-फूड निर्यात में पिछले ग्यारह वर्ष में औसतन सात प्रतिशत की वार्षिक दर से मजबूत और निरंतर वृद्धि दर्ज की

भारत का मत्स्य पालन क्षेत्र खाद्य सुरक्षा, रोजगार, निर्यात आय और सतत् आजीविका में एक…

4 घंटे ago

सनराइजर्स हैदराबाद ने कोलकाता नाइट राइडर्स को 65 रनों से हराया

आई.पी.एल. क्रिकेट में, सनराइजर्स हैदराबाद ने कल रात कोलकाता के ईडन गार्डन्स में कोलकाता नाइट…

7 घंटे ago