भारत

शिक्षा मंत्रालय ने NCERT को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया

शिक्षा मंत्रालय ने विश्‍वविद्यालय अनुदान आयोग- (यू.जी.सी) की सलाह पर राष्ट्रीय शैक्षिक अनुसंधान और प्रशिक्षण परिषद-(एन.सी.ई.आर.टी) को एक अलग श्रेणी के अंतर्गत मानित विश्वविद्यालय घोषित किया है। मंत्रालय ने कहा कि इस संबंध में यूजीसी पोर्टल पर ऑनलाइन आवेदन किया गया था।

इसके बाद, यूजीसी विशेषज्ञ समिति की सिफारिश पर विचार किया गया और एन.सी.ई.आर.टी. को मानित विश्वविद्यालय का दर्जा दिया गया। मंत्रालय ने एन.सी.ई.आर.टी. अनुसंधान कार्यक्रमों और डॉक्टरेट तथा नवाचारी शैक्षणिक कार्यक्रम शुरू करने के भी निर्देश दिए हैं।

एन.सी.ई.आर.टी. एक स्वायत्त संगठन है। सरकार ने वर्ष 1961 में इसकी स्थापना, स्कूली शिक्षा में सुधार के लिए नीतियों और कार्यक्रमों पर केंद्र और राज्य सरकारों को सहायता और सलाह देने के लिए की थी।

एन.सी.ई.आर.टी. का उद्देश्य स्कूली शिक्षा से संबंधित क्षेत्रों में अनुसंधान करना, उसे बढ़ावा देना और समन्वय करना, पाठ्यपुस्तकें, पूरक सामग्री, समाचार पत्र, पत्रिकाएं तैयार और प्रकाशित करना है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी बुधवार को नई दिल्‍ली के यशोभूमि में 5वें सेमीकॉन इंडिया-2026 का उद्घाटन…

8 घंटे ago

अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन पुरुष सिंगल्स का खिताब जीता

जर्मनी के अलेक्जेंडर ज्वेरेव ने न्यूयॉर्क में अमरीका के बेन शेल्टन को हराकर अमरीकी ओपन…

8 घंटे ago

राजस्व खुफिया निदेशालय ने ‘ऑपरेशन डीप मैनिफेस्ट’ के अंतर्गत 362 मीट्रिक टन से अधिक पाकिस्तानी सूखी खजूर जब्त की

भारत द्वारा पाकिस्तान से आयात पर लगाए गए प्रतिबंध को दरकिनार करने के प्रयासों पर…

8 घंटे ago

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित

ईरान और खाड़ी देशों के बीच आज ओमान में होने वाली बैठक स्थगित कर दी…

13 घंटे ago

गणेश चतुर्थी का त्योहार आज श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा रहा है

पूरे देश में आज गणेश चतुर्थी का त्योहार श्रद्धा और हर्षोल्लास के साथ मनाया जा…

13 घंटे ago