भारत

कृतज्ञ राष्ट्र आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्‍हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है

कृतक राष्ट्र आज लौह पुरुष सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती पर उन्हें श्रद्धांजलि अर्पित कर रहा है। सरदार पटेल की जयंती के उपलक्ष्य में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी आज गुजरात के एकता नगर स्थित स्टैच्यू-ऑफ-यूनिटी पर राष्ट्रीय एकता दिवस के भव्य समारोह में राष्ट्र का नेतृत्व करेंगे। इस अवसर पर भव्य परेड, सांस्कृतिक गतिविधियाँ और भारत की एकता तथा विविधता को दर्शाने वाले कार्यक्रम आयोजित होंगे।

आसमान छूती लौह पुरुष सरदार पटेल की प्रतिमा के सामने आज देश की शक्ति और एकता का भव्य प्रदर्शन होने जा रहा है। राष्ट्रीय एकता दिवस परेड एकता दिवस समारोहों का एक प्रमुख आकर्षण है, जिसमें बीएसएफ, सीआरपीएफ और विभिन्न राज्य पुलिस बलों की टुकड़ियां हिस्सा लेंगी। इस वर्ष गणतंत्र दिवस की तर्ज पर राष्ट्रीय एकता दिवस परेड का आयोजन किया जा रहा है, जिसके कारण यह समारोह और भी खास हो गया है। इस साल की एक खास विशेषता बीएसएफ के मार्चिंग दस्ता है जिसमें केवल भारतीय नस्ल के श्वान शामिल होंगे और आत्मनिर्भर भारत की भावना का प्रदर्शन करेंगे। परेड में सीआरपीएफ और बीएसएफ के शौर्य चक्र और वीरता पदक विजेताओं को नक्सल विरोधी और आतंकवाद विरोधी अभियानों में उनके असाधारण साहस के लिए सम्मानित किया जाएगा। विविधता में एकता की थीम को दर्शाती विभिन्न राज्यों और केंद्र शासित राज्यों द्वारा प्रदर्शित की जाने वाली दस जीवन झांकियां भी परेड का आकर्षण रहेंगी। परेड के बाद प्रधानमंत्री आरंभ 7.0 के सम्मान पर, 100वें फाउंडेशन कोर्स के अधिकारी प्रशिक्षुओं को संबोधित करेंगे।

इधर नई दिल्‍ली में राष्‍ट्रपति द्रौपदी मुर्मु, उपराष्‍ट्रपति सी.पी. राधाकृष्‍णन, गृहमंत्री अमित शाह सहित अन्‍य केन्‍द्रीय मंत्रियों और गणमान्‍य व्‍यक्तियों ने सरदार पटेल की प्रतिमा पर पुष्‍पांजलि अर्पित की। राष्ट्रपति ने श्रद्धासुमन अर्पित करते हुए कहा कि सरदार पटेल ने अपने अटूट संकल्‍प, अदम्‍य साहस और कुशल नेतृत्‍व से देश के एकीकरण का ऐतिहासिक कार्य किया।

Editor

Recent Posts

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में पारित प्रस्तावों को खारिज किया

भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…

13 घंटे ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट के पार

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…

13 घंटे ago

सीसीपीए ने विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ कार्रवाई की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…

13 घंटे ago

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है

देश में आज महाअष्‍टमी और महानवमी मनाई जा रही है। उत्‍तर प्रदेश में भी आज…

15 घंटे ago

इस्राएल के प्रधानमंत्री ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध मजबूत करने का आह्वान किया

इस्राएल के प्रधानमंत्री बेन्‍यामिन नेतन्याहू ने भारत, लैटिन अमरीका और अन्य देशों के साथ संबंध…

15 घंटे ago

फ्रांस के राष्ट्रपति ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर चिंता व्यक्त की, गृह मंत्री का इस्तीफा अस्वीकार किया

फ्रांस के राष्ट्रपति इमैनुएल मैक्रॉ ने देश में हिंसक प्रदर्शनों से उत्‍पन्‍न सुरक्षा नाकामियों पर…

18 घंटे ago