भारत

प्रधानमंत्री मोदी ने गुजरात के केवड़िया में 1219 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने सरदार पटेल की 150वीं जयंती की पूर्व संध्या पर केवड़िया में 1219 करोड़ रुपये की विकास परियोजनाओं का लोकार्पण और शिलान्यास किया। इन परियोजनाओं में भगवान बिरसा मुंडा को समर्पित एक प्रतिष्ठित केंद्र, बिरसा मुंडा भवन, जीएसईसी और एसएसएनएनएल कर्मचारियों के लिए एक आवासीय परिसर, आतिथ्य क्षेत्र का पहला चरण और एक बोनसाई उद्यान शामिल हैं।

प्रधानमंत्री मोदी ने केवड़िया में इलेक्ट्रिक बसों के एक बेड़े को झंडी दिखा कर रवाना किया। यह पहल इस क्षेत्र में आने वाले लोगों के लिए आरामदायक और टिकाऊ परिवहन सुविधाएँ सुनिश्चित करेगी।

प्रधानमंत्री ने सरदार वल्लभभाई पटेल की 150वीं जयंती के उपलक्ष्य में आयोजित समारोह के एक भाग के रूप में, भारत के लौह पुरुष को श्रद्धांजलि स्वरूप एक विशेष स्मारक सिक्का और डाक टिकट भी जारी किया।

प्रधानमंत्री ने अपनी यात्रा के दौरान केवड़िया में सरदार वल्लभभाई पटेल के परिवार के सदस्यों से भी भेंट की। उन्होंने कहा कि उनके साथ बातचीत करना और राष्ट्र के लिए सरदार पटेल के अमूल्य योगदान का स्मरण करना उनके लिए खुशी की बात है।

प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी ने केवड़िया में एक सांस्कृतिक कार्यक्रम में भी भाग लिया, जिसमें सरदार वल्लभभाई पटेल के प्रेरक जीवन और विरासत का प्रदर्शन किया गया। इस कार्यक्रम में भारत के स्वतंत्रता संग्राम में सरदार पटेल की सक्रिय भूमिका, राष्ट्र के एकीकरण में उनके महत्वपूर्ण योगदान और स्वतंत्रता के बाद के शुरुआती वर्षों में आई चुनौतियों से निपटने में उनके नेतृत्व पर प्रकाश डाला गया।

Editor

Recent Posts

भारत और न्यूज़ीलैंड का व्यापार समझौता-एफटीए आज विजयादशमी के अवसर पर लागू

केंद्रीय वाणिज्य एवं उद्योग मंत्री पीयूष गोयल और न्यूजीलैंड के व्यापार एवं निवेश मंत्री टॉड…

3 मिनट ago

भारत और सऊदी अरब ने द्विपक्षीय विद्युत इंटरकनेक्शन पहल पर चर्चा की

ऊर्जा मंत्रालय में सचिव श्री पंकज अग्रवाल ने सऊदी अरब के ऊर्जा मंत्रालय में विद्युत…

5 मिनट ago

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ‘ऑस्ट्राहिंद’ के पांचवें संस्करण की शुरुआत तिरुवनंतपुरम में हुई

भारत और ऑस्ट्रेलिया के बीच संयुक्त सैन्य अभ्यास ऑस्ट्राहिंद 2026 का पांचवां संस्करण आज से…

18 मिनट ago

भारत ने इस्लामिक सहयोग संगठन के विदेश मंत्रियों की बैठक में पारित प्रस्तावों को खारिज किया

भारत ने बगदाद में 17 और 18 अक्तूबर को हुई इस्लामिक सहयोग संगठन-ओआईसी के विदेश…

14 घंटे ago

भारत की गैर-जीवाश्म ईंधन आधारित बिजली उत्पादन क्षमता 300 गीगावाट के पार

भारत ने गैर-जीवाश्म ईंधन से संचालित बिजली उत्पादन की क्षमता 300 गीगावाट का आंकड़ा पार…

14 घंटे ago

सीसीपीए ने विनियमित एवं खतरनाक विस्फोटक पदार्थों की ऑनलाइन सूचीबद्धता, होस्टिंग, विज्ञापन और बिक्री को सुगम बनाने के खिलाफ कार्रवाई की

केंद्रीय उपभोक्ता संरक्षण प्राधिकरण (सीसीपीए) ने उपभोक्ता संरक्षण अधिनियम, 2019 और उपभोक्ता संरक्षण (ई-कॉमर्स) नियम,…

14 घंटे ago