भारत

बिहार में हाल की बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल तीन दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचेगी

बिहार में हाल की बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल तीन दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचेगी। सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पार्थसारथी कर रहे हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बताया कि टीम आज और कल प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और 22 अक्टूबर को राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। उन्होंने कहा कि तटबंधों, सड़कों, इमारतों, फसल और बिजली आपूर्ति लाइनों को नुकसान के मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्र से तीन हजार छह सौ 38 करोड़ रुपये की राहत तथा सहायता राशि मांगी है। इस साल अगस्त और सितंबर महीने में करीब 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए थे। गंडक और कोसी नदी के जलस्‍तर में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण उत्तर बिहार में व्यापक क्षति हुई थी।

Editor

Recent Posts

NHAI ने दो महीने के ‘ग्रीष्मकालीन इंटर्नशिप पाठ्यक्रम 2026’ के लिए आवेदन आमंत्रित किए

राष्ट्रीय राजमार्ग इंफ्रास्ट्रक्चर के विकास के लिए भावी पेशेवरों को तैयार करने हेतु, एनएचएआई ने…

14 घंटे ago

बांग्लादेश आज अपना 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है

बांग्लादेश आज 56वां स्वतंत्रता दिवस मना रहा है। 26 मार्च, 1971 को आज के ही…

14 घंटे ago

ईरान ने भारत, चीन तथा रूस सहित कई अन्य मित्र देशों को होर्मुज जल-डमरू-मध्य का उपयोग करने की अनुमति दी

ईरान के विदेश मंत्री सैयद अब्बास अराघची ने कहा है कि ईरान ने भारत, चीन…

14 घंटे ago

भारत की ऊर्जा आपूर्ति पूरी तरह सुरक्षित; सरकार ने जानबूझकर चलाए जा रहे दुष्प्रचार अभियान की निंदा की

पेट्रोलियम और प्राकृतिक गैस मंत्रालय ने स्पष्ट किया है कि देश में पेट्रोलियम और एलपीजी…

14 घंटे ago

प्रधानमंत्री मोदी 28 मार्च को नोएडा अंतर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के प्रथम चरण का उद्घाटन करेंगे

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी 28 मार्च 2026 को उत्तर प्रदेश का दौरा करेंगे। सुबह लगभग 11:30…

14 घंटे ago