बिहार में हाल की बाढ़ से नुकसान का आकलन करने के लिए उच्च स्तरीय अंतर मंत्रालयी केंद्रीय दल तीन दिवसीय दौरे पर आज पटना पहुंचेगी। सात सदस्यीय टीम का नेतृत्व गृह मंत्रालय के संयुक्त सचिव पार्थसारथी कर रहे हैं। राज्य के आपदा प्रबंधन मंत्री संतोष कुमार सुमन ने बताया कि टीम आज और कल प्रभावित इलाकों का दौरा करेगी और 22 अक्टूबर को राज्य के अधिकारियों के साथ बैठक करेगी। उन्होंने कहा कि तटबंधों, सड़कों, इमारतों, फसल और बिजली आपूर्ति लाइनों को नुकसान के मद्देनजर राज्य सरकार ने केंद्र से तीन हजार छह सौ 38 करोड़ रुपये की राहत तथा सहायता राशि मांगी है। इस साल अगस्त और सितंबर महीने में करीब 30 जिले बाढ़ से प्रभावित हुए थे। गंडक और कोसी नदी के जलस्तर में अभूतपूर्व वृद्धि के कारण उत्तर बिहार में व्यापक क्षति हुई थी।
गृह मंत्रालय ने जनगणना अधिनियम, 1948 के अंतर्गत जनगणना (संशोधन) नियम, 2026 लागू किए हैं।…
भारत के राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग (एनएचआरसी) ने एक मीडिया रिपोर्ट पर स्वतः संज्ञान लिया है।…
राष्ट्रीय मानवाधिकार आयोग-एनएचआरसी ने महाराष्ट्र के नासिक जिले के अंबड औद्योगिक क्षेत्र के निकट दत्तानगर…
भारत और मंगोलिया के रक्षा मंत्रालयों के संयुक्त कार्य समूह की आज उलानबातार में आयोजित…
भारत की क्वांटम प्रौद्योगिकी और सुरक्षित संचार क्षमताओं को सुदृढ़ बनाने की दिशा में महत्वपूर्ण…
भारतीय प्रेस परिषद ने विरोध और धरना-प्रदर्शनों की कवरेज करने वाले पत्रकारों के लिए दिशा-निर्देश…