उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं की भारी भीड़ उमड़ रही है। गंगा, यमुना और सरयू नदियों में स्नान करने के लिए श्रद्धालु भोर से ही घाटों पर उमड़ पड़े हैं। अयोध्या में दस लाख से ज्यादा तीर्थयात्रियों के पहुंचने की उम्मीद है और प्रशासन ने उनके लिए व्यापक व्यवस्था की है। वाराणसी, प्रयागराज, कानपुर, कन्नौज और हापुड़ जैसे अन्य प्रमुख शहरों में भी सुबह से ही पवित्र गंगा के घाटों पर तीर्थयात्रियों की भारी भीड़ स्नान और दान कर रही है। वाराणसी में गंगा नदी के 84 घाट आज शाम दस लाख से ज्यादा दीयों की रोशनी से जगमगाएंगे। इस वर्ष, पारंपरिक दीपोत्सव के साथ-साथ 2,100 स्वदेशी ड्रोन का प्रदर्शन, लेजर शो और शानदार आतिशबाजी भी इस उत्सव को और खास बनाने वाली है।
स्टेंडर्ड एण्ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र…
भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्लोबल…
विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक…
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व आज देश-विदेश…