स्टेंडर्ड एण्ड पुअर्स-एसएंडपी ग्लोबल साख आकलन एजेंसी ने वर्ष 2027 में भारत के एशिया-प्रशांत क्षेत्र में सबसे तेजी से बढ़ती अर्थव्यवस्था होने का अनुमान व्यक्त किया है। एजेंसी ने चालू वित्त वर्ष और मार्च 2028 में समाप्त होने वाले अगले वित्त वर्ष में भारत की अर्थव्यवस्था में 7 प्रतिशत की वृद्धि होने का अनुमान व्यक्त किया है।
एजेंसी ने 2027 की पहली तिमाही के लिए अपनी ‘इकोनॉमिक आउटलुक एशिया-पैसिफिक रिपोर्ट में कहा कि जून और सितंबर तिमाहियों में भारत की वृद्धि मजबूत वस्तु निर्यात, सरकार के निवेश व्यय और मजबूत घरेलू खपत से प्रेरित थी। एजेंसी ने वैश्विक आपूर्ति श्रृंखलाओं में भारत के बढ़ते एकीकरण का भी उल्लेख किया। एजेंसी ने कहा है कि मार्च 2027 में समाप्त होने वाले चालू वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति पांच दशमलव तीन प्रतिशत रहेगी। मार्च 2028 में समाप्त होने वाले वित्त वर्ष में मुद्रास्फीति घटकर चार दशमलव सात प्रतिशत रहने का अनुमान है।
भारत और नेपाल ने प्रधानमंत्री बालेन्द्र शाह की भारत यात्रा के दौरान संपर्क, ऊर्जा, व्यापार,…
उत्तर प्रदेश में कार्तिक पूर्णिमा के पावन अवसर पर आज पुण्य स्नान के लिए श्रद्धालुओं…
यूरोपीय आयोग ने रूस पर नए प्रतिबंध लगाने का प्रस्ताव रखा है। इसके तहत रूस…
भारत ने संयुक्त राष्ट्र सुरक्षा परिषद में 1943 के बंगाल अकाल का हवाला और ग्लोबल…
विश्व स्वास्थ्य संगठन-डब्ल्यूएचओ ने 14 वर्ष की आयु की लड़कियों को एचपीवी वैक्सीन के एक…
सिख धर्म के संस्थापक श्री गुरु नानक देव जी का 557वां प्रकाश पर्व आज देश-विदेश…