insamachar

आज की ताजा खबर

A low pressure area has formed over the Bay of Bengal, a severe cyclonic storm is likely to hit the Odisha coast on Thursday night - IMD
भारत मुख्य समाचार मौसम

बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना, बृहस्‍पतिवार की रात भीषण चक्रवाती तूफान के ओडिशा तट से टकराने की संभावना: मौसम विभाग

बंगाल की खाड़ी में भीषण चक्रवात दाना मजबूत होकर, बढ रहा है और पूर्व मध्‍य बंगाल की खाड़ी के ऊपर दबाव का क्षेत्र बना हुआ है। बृहस्‍पतिवार और शुक्रवार की रात भीषण चक्रवाती तूफान के ओडिशा तट से टकराने की संभावना है।

ओडिशा सरकार ने इसी महीने की 24 और 25 तारीख की मध्य रात्रि को ओडिशा तट पर भीषण चक्रवाती तूफान ‘दाना’ के आने की संभावना के मद्देनजर पूरे प्रशासन को हाई अलर्ट पर रखा है।

सरकार ने कल शाम तक ‘दाना’ से बुरी तरह प्रभावित होने वाले संभावित क्षेत्रों से 100 प्रतिशत लोगों को निकालने की योजना बनाई है। तटीय जिलों में बिजली, भोजन और पानी जैसे आवश्यक सुविधाओं से लैस 800 से अधिक बहुउद्देशीय चक्रवात आश्रयों को तैयार किया जा रहा है।

ओडिशा के मुख्य सचिव मनोज आहूजा ने आज भुवनेश्वर में सभी विभागों के साथ भीषण चक्रवात की तैयारियों की समीक्षा की। राज्य सरकार ने एन डी आर एफ, ओ डी आर एफ और अग्निशमन सेवा कर्मियों को निकासी और राहत कार्यों के लिए रेड ज़ोन जिलों में अपनी स्थिति बनाने के लिए कहा है।

LEAVE A RESPONSE

आपका ईमेल पता प्रकाशित नहीं किया जाएगा. आवश्यक फ़ील्ड चिह्नित हैं *