अंतर्राष्ट्रीय

ब्राजील के साओ पाउलो में 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त

ब्राजील के साओ पाउलो में कल रात 61 लोगों को ले जा रहा विमान दुर्घटनाग्रस्त हो गया। इस दुर्घटना में विमान में सवार सभी 57 यात्रियों और चालक दल के चार सदस्‍यों की मौत हो गई। अधिकारियों ने बताया कि विमान रिहायशी इलाके में गिरा जिससे मकानों को भी नुकसान पहुंचा। हालांकि वहां रहने वालों को कोई चोट नहीं पहुंची। ब्राजील की स्‍थानीय विमानन कंपनी के अनुसार विमान ने पराना प्रांत के कास्‍कावेल से साओ पाउलो के अन्तर्राष्ट्रीय हवाई अड्डे के लिए उड़ान भरी थी।

ब्राजील के राष्‍ट्रपति लुईस इनासियो लुला द सिल्‍वा ने दुर्घटना में मारे गए लोगों के परिवारों के प्रति संवेदना व्यक्त की है। साओ पावलो के गवर्नर टारसिसियो गोम्‍स द फ्रेटास ने तीन दिन के शोक की घोषणा की है।

Editor

Recent Posts

प्रधानमंत्री मोदी और राष्ट्रपति ट्रंप के बीच फोन पर बात, द्विपक्षीय सहयोग पर हुई चर्चा

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…

3 घंटे ago

सीसीआई ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया की शत-प्रतिशत शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…

3 घंटे ago

सीसीआई ने चुबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी लिमिटेड में कुछ इक्विटी शेयरधारिता के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…

3 घंटे ago

CCI ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस में कुछ इक्विटी शेयर पूंजी के अधिग्रहण को मंजूरी दी

भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…

3 घंटे ago

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच) के प्रोबेशनर्स से बातचीत की

उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…

3 घंटे ago