केंद्रीय युवा मामले और खेल मंत्री डॉ. मनसुख मांडविया ने आज नई दिल्ली में पेरिस 2024 ओलंपिक में कांस्य पदक हासिल करने में उनकी उल्लेखनीय उपलब्धि के लिए भारतीय हॉकी टीम को सम्मानित किया।
डॉ. मांडविया ने टीम के समर्पण और कड़ी मेहनत की सराहना करते हुए कहा कि वैश्विक मंच पर उनके असाधारण प्रदर्शन ने पूरे देश को गौरवान्वित किया है।
डॉ. मांडविया ने कहा, “पूरे देश को आपकी उपलब्धि पर गर्व है।” उन्होंने कहा,”यह विजय आपकी लगन, टीम वर्क और अदम्य भावना का प्रमाण है। आपने भारत को अपार गौरव दिलाया है और लाखों युवा एथलीटों को अपने सपनों को पूरा करने के लिए प्रेरित किया है।”
डॉ. मांडविया ने टीम की सफलता में उनकी महत्वपूर्ण भूमिका को स्वीकार करते हुए कोचिंग स्टाफ और सपोर्ट टीम के अनथक प्रयासों की भी सराहना की। उन्होंने भारत में हॉकी के विकास और देश की खेल प्रतिभाओं को निखारने के लिए सभी आवश्यक सहायता प्रदान करने की सरकार की प्रतिबद्धता दोहराई। डॉ. मांडविया ने जोर देते हुए कहा, “हॉकी हमारे लिए सिर्फ एक खेल से कहीं बढ़कर है – यह हमारे राष्ट्रीय गौरव का प्रतीक है। टीम द्वारा दिखाई गई कड़ी मेहनत, प्रतिबद्धता और जुनून के कारण यह ऐतिहासिक सफलता मिली है। आपने विश्व को दिखाया है कि दृढ़ संकल्प और लगन के साथ क्या कुछ हासिल किया जा सकता है।”
खिलाड़ियों के साथ परस्पर बातचीत करते हुए डॉ. मांडविया ने उन्हें उत्कृष्टता के लिए प्रयास जारी रखने तथा भविष्य में और भी बड़ी उपलब्धियां अर्जित करने का लक्ष्य निर्धारित करने के लिए प्रोत्साहित किया।
प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने अमेरिकी राष्ट्रपति डोनाल्ड ट्रंप से फोन पर बातचीत की। दोनों नेताओं…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने क्रिस्टल क्रॉप प्रोटेक्शन लिमिटेड द्वारा एफएमसी इंडिया प्राइवेट लिमिटेड की…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बेन कैपिटल इन्वेस्टर्स, एलएलसी द्वारा प्रबंधित और/या सलाह दिए गए…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने चूबू इलेक्ट्रिक पावर कंपनी नीदरलैंड्स बी.वी. द्वारा कंटीन्यूम ग्रीन एनर्जी…
भारतीय प्रतिस्पर्धा आयोग (सीसीआई) ने बीएनपी परिबास कार्डिफ द्वारा इंडियाफर्स्ट लाइफ इंश्योरेंस कंपनी लिमिटेड में…
उप-राष्ट्रपति सी. पी. राधाकृष्णन ने आज उप-राष्ट्रपति भवन में इंडियन डिफेंस एस्टेट्स सर्विस (2025 बैच)…