16 अगस्त 2026 को लगभग 0930 बजे, श्री कमलेश केदारनाथ राय नामक एक यात्री जो एयर इंडिया एक्सप्रेस की उड़ान IX 1810 से वाराणसी से मुंबई की यात्रा करने वाले थे, उन्होंने निर्धारित प्रक्रिया के अनुसार चेक-इन काउंटर पर एक लाइसेंसी आग्नेयास्त्र (21 जिंदा कारतूसों के साथ 7.62 मिमी पिस्तौल) के बारे में जानकारी दी।
यात्री को अनिवार्य सुरक्षा औपचारिकताओं को पूरा करने के लिए निर्धारित जांच क्षेत्र में ले जाया गया। हथियार की जांच और निरीक्षण के दौरान गलती से एक गोली चल गई। गोली किसी वस्तु से टकराकर वापसी आई और दो जांच कर्मियों, श्री रोहित राज और सुश्री सुमन कुमारी को घायल कर दिया।
दोनों कर्मियों को तत्काल सहायता प्रदान की गई और चिकित्सा उपचार के लिए उन्हें वाराणसी के न्यू लक्ष्मी ट्रॉमा सेंटर ले जाया गया।
स्थानीय पुलिस को तुरंत सूचित किया गया और यात्री को कानून के अनुसार जांच और आगे की कार्रवाई के लिए हिरासत में ले लिया गया है।
नागर विमानन सुरक्षा ब्यूरो (बीसीएएस) हवाई अड्डों पर लाइसेंस प्राप्त हथियारों को संभालने और ले जाने के लिए निर्धारित प्रक्रियाओं का पालन करना सहित घटना के कारणों की जांच कर रहा है। जांच के निष्कर्षों के आधार पर उचित कार्रवाई की जाएगी।
घटना पर तुरंत काबू पा लिया गया और हवाई अड्डे का कामकाज बिना किसी बाधा के जारी है।
नीति आयोग के ‘फ्रंटियर टेक हब’ ने 14 अक्टूबर 2026 को ‘डेटा सेंटर मूल्यांकन फ्रेमवर्क’…
भारतीय राष्ट्रीय राजमार्ग प्राधिकरण (एनएचएआई) ने राष्ट्रीय राजमार्ग परियोजनाओं की संरचनात्मक सुरक्षा, स्थायित्व और गुणवत्ता…
उपराष्ट्रपति सी.पी. राधाकृष्णन ने आज आयुर्वेद में व्यापक वैज्ञानिक अनुसंधान करने का आह्वान किया। उन्होंने…
रक्षा मंत्रालय ने वायुसेना के लिए समर्पित संचार उपग्रह जीसैट-7सी और नौसेना के लिए भारी…
भारत ने अमरीका के इलिनॉय राज्य के ऑरोरा क्षेत्र में एक हिंदू मंदिर को निशाना…
मौसम विभाग ने आज हरियाणा, चंडीगढ़, पंजाब और दिल्ली में मूसलाधार बारिश का अनुमान व्यक्त…