भारत

महाराष्ट्र विधान परिषद की 11 सीटों पर होने वाले द्विवार्षिक चुनाव के लिए कुल 12 प्रत्याशियों ने नामांकन भरा, 12 जुलाई को मतदान

सत्तारूढ़ भारतीय जनता पार्टी से पंकजा मुंडे, अमित गोरखे, सदाभाऊ खोत, योगेश टिलेकर ने नामांकन भरा है और पार्टी ने परिणय फुके को फिर से नामांकित किया है। वहीं शिवसेना ने कृपाल तुमाने और भावना गवली को मैदान में उतारा है। अजित पवार के नेतृत्व वाली राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी ने राजेश विटेकर और शिवाजीराव गरजे को प्रत्याशी बनाया है।

विपक्ष की ओर से कांग्रेस ने प्रद्यना सातव को फिर से अपना प्रत्याशी बनाया है, जबकि शिवसेना (उद्धव बालाजी ठाकरे) ने मिलिंद नार्वेकर को प्रत्याशी बनाया है। राष्ट्रवादी कांग्रेस पार्टी (शरद पवार) मौजूदा विधायक और पीजेंट्स एंड वर्कर्स पार्टी नेता जयंत प्रभाकर पाटिल का समर्थन कर रही है।

5 जुलाई तक नाम वापस लिए जा सकते हैं। चुनाव 12 जुलाई को होगा।

Editor

Recent Posts

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) ने नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना पर्वतारोहण अभियान दल का स्वागत किया

थल सेना अध्यक्ष (सीओएएस) जनरल धीरज सेठ ने आज नई दिल्ली में संयुक्त भारत-अर्जेंटीना सेना…

8 घंटे ago

डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले उन्नत पैराशूट का पहला लाइव जंप परीक्षण सफलतापूर्वक पूरा किया

रक्षा अनुसंधान एवं विकास संगठन – डीआरडीओ ने अधिक ऊंचाई वाले ड्रॉप ज़ोन में से…

8 घंटे ago

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की निंदा की

भारत ने काला सागर में वाणिज्यिक मालवाहक जहाज, एमवी रोयाड माम्मादोव पर हुए हमले की…

9 घंटे ago

वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को भौतिकी का नोबेल पुरस्कार देने की घोषणा

बेल्जियम में जन्मे वैज्ञानिक फ्रांसिस हाल्जेन को आइसक्यूब न्यूट्रिनो वेधशाला में योगदान और खगोलीय स्रोतों…

9 घंटे ago

कैबिनेट ने प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी को उनके 25 वर्षों के निरंतर, अखंड नेतृत्व पर बधाई देने का प्रस्ताव पारित किया

केंद्रीय मंत्रिमंडल ने आज प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी को सरकार के मुखिया के रूप में…

10 घंटे ago