2024 के जून महीने के दौरान, जून 2023 में 123.06 मीट्रिक टन माल लदान के मुकाबले, 135.46 मीट्रिक टन की माल ढुलाई हासिल की गई है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 10.07 प्रतिशत का सुधार है। जून 2023 में 13,316.81 करोड़ रुपये की माल ढुलाई आय के मुकाबले, जून 2024 में, 14,798.11 करोड़ रुपये का माल राजस्व हासिल किया गया है, जो पिछले वर्ष की तुलना में लगभग 11.12 प्रतिशत का सुधार दर्शाता है।
भारतीय रेल ने जून, 2024 के दौरान कोयले (आयातित कोयला को छोड़कर) में 60.27 मीट्रिक टन, आयातित कोयले में 8.82 मीट्रिक टन, लौह अयस्क में 15.07 मीट्रिक टन, पिग आयरन और तैयार स्टील में 5.36 मीट्रिक टन, सीमेंट (क्लिंकर को छोड़कर) में 7.56 मीट्रिक टन, क्लिंकर में 5.28 मीट्रिक टन, खाद्यान्न में 4.21 मीट्रिक टन, उर्वरक में 5.30 मीट्रिक टन, खनिज तेल में 4.18 मीट्रिक टन, कंटेनरों में 6.97 मीट्रिक टन और शेष अन्य वस्तुओं में 10.06 मीट्रिक टन का माल लदान हासिल किया।
“हंगरी फॉर कार्गो” मंत्र का अनुसरण करते हुए, भारतीय रेल ने व्यापार करने में सुगमता के साथ-साथ प्रतिस्पर्धी कीमतों पर सेवा वितरण में सुधार के लिए निरंतर प्रयास किए हैं। ग्राहक केंद्रित दृष्टिकोण और चुस्त नीति निर्माण द्वारा समर्थित व्यवसाय विकास इकाइयों के काम ने भारतीय रेल को इस महत्वपूर्ण उपलब्धि की ओर ले जाने में मदद की है।
सुप्रीम कोर्ट ने साफ किया है कि निर्वाचन आयोग के फॉर्म-6 में किसी भी बदलाव…
प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी और स्विट्जरलैंड के राष्ट्रपति गी पाह्मलां के बीच आज नई दिल्ली में…
प्रोजेक्ट चीता के लिए एक और ऐतिहासिक मील का पत्थर पार करते हुए, 32 महीने…
केंद्रीय पत्तन, पोत परिवहन और जलमार्ग मंत्री सरबानंद सोनोवाल ने आज डिब्रूगढ़ के बोगीबील टर्मिनल…
इटली के अखबार कोरिएरे देल्ला सेरा की रिपोर्ट के अनुसार, फ्लाईदुबई विमान के ओमानी सह-पायलट…
उत्तर प्रदेश में गोमती नदी का जलस्तर बढ़ने के बीच लखनऊ जिला प्रशासन ने राहत…