अंतर्राष्ट्रीय

कोलंबो में हवाई और समुद्री मार्ग से कुल 27 टन राहत सामग्री पहुँचाई गई: विदेश मंत्री एस. जयशंकर

विदेश मंत्री सुब्रह्मण्‍यम जयशंकर ने कहा कोलंबो में चक्रवात दित्वा प्रभावित क्षेत्रों में सहायता के लिए और राहत सामग्री भेजी जा रही है। इस बीच चक्रवात दित्‍वा ने श्रीलंका के अधिकतर हिस्‍सों मे तबाही मचाई हुई है। लगातार बारिश से जान-माल का नुकसान हुआ है। चक्रवात में अब तक एक सौ 23 लोगों की मृत्‍यु हो चुकी है और एक सौ 30 लोग लापता हैं। चक्रवात से तीन लाख 70 हजार से अधिक लोग प्रभावित हुए हैं। कई दिन तक लगातार बारिश के बाद श्रीलंका में अब धीरे-धीरे बारिश में कमी आ रही है। हमारे संवाददाता ने बताया है कि ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने 27 टन राहत सामग्री भेजी है।

चक्रवात दितवाह के चलते श्रीलंका में राहत कार्यों को भारत की मदद से और मजबूती मिली है एक ऐसे समय में जब द्विपीय राष्ट्र 2017 की बाढ़ के बाद सबसे बड़ी प्राकृतिक आपदा का सामना कर रहा है। भारत से आए अनुभवी एनडीआरएफ कर्मियों और भारतीय हेलीकॉप्टरों ने लोगों की जान बचाने के प्रयासों को और तेज किया है। ऑपरेशन सागर बंधु के तहत भारत ने 27 टन राहत सामग्री से भर दो विमान भेजे हैं जो श्रीलंका के बचाव कार्यों में बड़ी सहायता देंगे। प्रशासन में प्रभावित क्षेत्रों में लोगों से सुरक्षित स्थानों पर जाने में पूरा सहयोग करने की अपील की है।

Editor

Recent Posts

जम्मू-कश्मीर में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात एक अज्ञात आतंकवादी मारा गया

जम्मू-कश्मीर में मध्य कश्मीर के गांदरबल जिले में चल रहे आतंकरोधी अभियान में कल रात…

55 मिनट ago

प्रधानमंत्री मोदी ने असम के डिब्रूगढ़ में चाय बागान का दौरा किया

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी असम के दौरे पर हैं। वे कल रात लगभग नौ बजे डिब्रूगढ़…

57 मिनट ago

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं

प्रधानमंत्री नरेन्‍द्र मोदी ने आज उत्कल दिवस के विशेष अवसर पर हार्दिक शुभकामनाएं दीं। प्रधानमंत्री…

3 घंटे ago

पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटंस को 3 विकेट से हराया

आईपीएल क्रिकेट में चंडीगढ में पंजाब किंग्स ने गुजरात टाइटन्स को तीन विकेट से हरा…

5 घंटे ago

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में नौ माओवादियों ने आत्मसमर्पण किया

महाराष्ट्र के गढ़चिरौली जिले में कल 30 लाख रुपये के कुल इनाम वाले नौ नक्सलियों…

5 घंटे ago

नए आयकर अधिनियम, डिजिटल भुगतान के लिए दो चरणों में सत्‍यापन और पैन कार्ड आवेदन के लिए संशोधित नियम आज से लागू

आज से नए वित्तीय वर्ष की शुरुआत के साथ ही प्रमुख वित्तीय नियमों में बदलाव…

5 घंटे ago